Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे ट्रैक पर मिली तीन साल की बच्ची की लाश, जांच में जुटी पुलिस

March 27, 2025

रेलवे ट्रैक पर मिली तीन साल की बच्ची की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोसली: हरियाणा के कोसली से जहां रेवाड़ी-हिसार रेलवे ट्रैक पर एक 3 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला हत्या का है या हादसे का, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। रेवाड़ी-हिसार रेल मार्ग पर कोसली स्टेशन के होम सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक पर एक 3 साल की बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। यह दिल दहला देने वाली घटना देर रात करीब 12 बजे सामने आई, जब एक मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।

जहां जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को शिनाख्त के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदा बच्चों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा था या किसी ने बच्ची की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका। जीआरपी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा। बच्ची की पहचान के लिए पुलिस आम जनता से भी सहयोग की अपील कर रही है।

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें