Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार के नागरिक अस्पताल के पास झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव

March 30, 2024

हिसार के नागरिक अस्पताल के पास झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव

हिसार: हिसार के नागरिक अस्पताल के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया। मृतक युवक होली के दिन से लापता था। एचटीएम थाना पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि नागरिक अस्पताल स्थित टीबी वार्ड के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की तो मृतक की पहचान बड़वाली ढाणी निवासी 21 वर्षीय हनी के रूप में हुई।

जोकि होली के दिन दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था और वापस घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने काफी छानबीन के बाद इसकी गुमशुद्दगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक हनी नशे करने का आदी था। परिजनों का कहना है कि जिस समय हनी घर से लापता हुआ उस समय उसके साथ अन्य लोग भी थे।

इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल के पास झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक युवक की पहचान बड़वाली ढाणी निवासी हनी के रूप में हुई है। मृतक की गुमशुद्दगी का मामला पुलिस थाने में पहले ही दर्ज है। युवक की मौत कैसे हुई है। इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें