Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर

August 8, 2026

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर

करनाल : हरियाणा के करनाल में बीरू वाल्मीकि मर्डर के 27 घंटे बाद पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया। घोघड़ीपुर नहर के पास (वीरवार) आधी रात को पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों तरफ से करीब 25 राउंड फायर हुए। पुलिस ने AK-47 राइफल से बदमाशों को ढेर किया। मृतकों की पहचान नीलोखेड़ी के हर्ष (24) और कैथल के मटरवा खेड़ी के बीरबल (29) के रूप में हुई है।

बुधवार रात को बीरू वाल्मीकि के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद दिनेश भाऊ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बीरू की 6 महीने पहले शादी हुई थी। गुरुवार को बीरू की पत्नी दीपिका सुहाग-चूड़ा पहनकर चौक पर बैठ गई थी और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की थी। एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने परिवार से कार्रवाई के लिए 10 घंटे का समय मांगा था। इसके बाद पुलिस ने यह एनकाउंटर किया।

IG बोले-सरेंडर का मौका दिया था : मौके पर IG करनाल अशोक कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया था। आरोपियों को सरेंडर करने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। IG ने कहा कि करनाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

जुटाए साक्ष्य
एनकाउंटर की सूचना मिलते ही SP नरेंद्र बिजारणिया समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। अब पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग और बरामद हथियारों समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें