Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM से शिकायत के बाद भी माडीखेड़ा गांव के BPL परिवारों को नहीं मिली जमीन, ग्रामीणों ने डीसी की मुलाकात

December 6, 2023

CM से शिकायत के बाद भी माडीखेड़ा गांव के BPL परिवारों को नहीं मिली जमीन, ग्रामीणों ने डीसी की मुलाकात

नूंह: नूंह जिले के माडीखेड़ा गांव में तकरीबन 143 बीपीएल परिवारों के प्लाटों पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है इसे लेकर ग्रामीणों ने नूंह उपायुक्त के दरबार पहुंचकर प्लाटों का कब्जा दिलाने की मांग की है । बीपीएल गरीब परिवार के सदस्य उमर ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि माडी खेडा गांव के बीपीएल परिवारों को 2011 में कांग्रेस सरकार द्वारा 100-100 गज के प्लाट दिए गए थे कुछ लोगों ने अधिकारियों से मिली भगत कर 2019 में फर्जी तरीके से उसकी रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली और अवैध कब्जा कर लिया।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो जिला उपायुक्त तथा नगीना थाने में दी थी , इतना ही नहीं नुह दौरे पर आए हरियाणा के मुख्यमंत्री सीएम मनोहर लाल को भी बीपीएल परिवारों ने ज्ञापन सौंपा था लेकिन आज तक प्लाटों के मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई जिसको लेकर बीपीएल गरीब परिवारों ने नूंह उपायुक्त से मुलाकात की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें