
हरियाणा के यमुनानगर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में बंद कर पश्चिमी यमुना नहर में फेंक दिया गया। जिसकी भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बता दें पुलिस ने युवक के शव को जब बोरे से बाहर निकाला तो युवक अर्धनग्न हालत में था और उसका गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। यही नहीं युवक के शरीर पर कई जगह चोटें लगी हुई थी लेकिन युवक कौन है इसके बारे में अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। जबकि पुलिस ने आसपास के थानों में भी युवक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...