Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

January 12, 2023

Breaking: पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में बृहस्पतिवार को गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद घर में लगी आग में एक ही परिवार के छह सदस्यों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक दंपती और उनके चार बच्चे शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना पानीपत जिले के बिचपारी गांव के पास तहसील कैंप इलाके में हुई।

तहसील कैंप पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक फूल कुमार ने बताया, घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दंपती और उनके दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घर में आग सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण लगी। कुमार के मुताबिक, घटना में जान गंवाने वाला परिवार पश्चिम बंगाल से हरियाणा आ बसा था। उन्होंने बताया कि पति पत्नी दोनों पानीपत की एक फैक्टरी में काम करते थे। पड़ोसियों के अनुसार, उन्होंने घर से धुआं बाहर निकलता देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। उन्होंने बताया कि बचाव दल के पहुंचने तक परिवार के छहों सदस्य बुरी तरह से झुलस चुके थे। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अब्दुल (45), उसकी पत्नी (40) और 18 व 16 साल की दो बेटियों तथा 12 व 10 वर्ष के बेटों के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें