Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के तीन दिन बाद फरार हुई दुल्हन, साथ उड़ा ले गई जेवर

October 17, 2025

शादी के तीन दिन बाद फरार हुई दुल्हन, साथ उड़ा ले गई जेवर

हरियाणा डेस्क: बहालगढ़ थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन घर से भाग गई। दुल्हन अपने साथ जेवर भी ले गई। इस शादी के लिए पीड़ित ने बिचौलियों को ढाई लाख रुपये दिए थे। पीड़ित का आरोप है कि एक गिरोह ने झांसे में लेकर झूठी शादी कराई थी।

ये भी पढ़ें: हरियाणा सरकार का पूरा हुआ 1 साल, CM नायब सिंह सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां

मुकीमपुर गांव निवासी सोनू ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने बताया कि 24 मई को अनू के साथ दिल्ली के आर्य समाज सनातन वैदिक संस्कार ट्रस्ट में शादी हुई थी। शादी के बाद वह अनू को अपने साथ घर लेकर आया था। शादी के तीन दिन बाद ही अनू ने बताया कि उसकी मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है और वह पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती है, जब मैं अनू को लेकर अस्पताल पहुंचा तो वह वहां से भाग गई। इसके बाद सोनू को पता चला कि झूठी शादी कराने का एक गिरोह है जो पैसे लेकर लोगों को फंसाता है।

ये भी पढ़ें: रोहतक: महम में शराब ठेके के सेल्समैन पर फायरिंग, आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार

बता दें बहालगढ़ थाना पुलिस ने सोनू के बयान पर आरोपी किरण निवासी सिंधु बॉर्डर फ्लाईओवर के पास नरेला, अनू निवासी विकास नगर पानीपत, नरेश और शिशपाल निवासी खेड़ी दहिया के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें