Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में ब्रिज मंडल यात्रा आज, होडल चौक पर पुलिस टीम का सर्च अभियान चला

August 28, 2023

नूंह में ब्रिज मंडल यात्रा आज, होडल चौक पर पुलिस टीम का सर्च अभियान चला

नूंह में होने वाली ब्रिज मंडल यात्रा को लेकर जिले की पुलिस अब ड्रोन कैमरे का सहारा ले रही है। ड्रोन कैमरे की मदद से होडल चौक पर निगरानी की जा रही है। एएसपी उषा कुंडू की टीम द्वारा ड्रोन कैमरे से होटल चौक पर जितनी भी ऊंची ऊंची इमारतें बनी हुई है उन सभी इमारत के ऊपर किसी प्रकार के कोई सामान तो नहीं है इसको चेक किया जा रहा है साथ ही हर घर में वहां पर रहने वाले सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वह लोग कब से यहां पर रह रहे हैं। नूंह के होडल चौक पर एएसपी उषा कुंडू की टीम एक सर्च अभियान चला रही है जिसमें ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। इस अभियान से जुड़े डीएसपी सुरेंद्र ने कहा कि कल जिस तरह से यात्रा आ रही है उसी को लेकर यह सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें