Site icon Dainik Savera Times

स्कूल जा रहे भाई-बहन को कार ने मारी टक्कर, बहन की मौत, भाई गंभीर

हिसार: हांसी दिल्ली मार्ग पर गांव सोरखी में स्कूल जा रहे भाई-बहन को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई।

जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गांव सोरखी के सरपंच प्रतिनिधि योगेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके चचेरे भाई अनूप का छ: वर्षीय बेटा कुशल अपनी पांच वर्षीय बेटी वंशिका गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वो उन्हें स्कूल से घर लेकर जा रहा था कि दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर गांव के बस स्टैंड के पास सड़क को पार करने लगे तो दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार से आई एक आल्टो कार चालक ने कुशल व वंशिका को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत ही उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुशल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

Exit mobile version