Site icon Dainik Savera Times

शराब पीकर आए देवर ने अपनी भाभी की करी हत्या, भतीजे पर भी किया जानलेवा हमला

Gurugram: गुरुग्राम में एक देवर ने शराब के नशे में धुत्त होकर भाभी पर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी और अपने भतीजे पर भी जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी खुद भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर नशे का आदी है। वो चार महीने मुक्ति केंद्र में रहने के बाद दो दिन पहले ही घर वापस आया था। स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर थी महिला।

यह घटना गुरुग्राम के शिवाजी पार्क की है। शनिवार की रात लगभग 8 बजे शिवजी पार्क निवासी नवनीत उर्फ संटी नामक युवक ने अपनी भाभी निधि पर चाकुओं से वार कर दिया। युवक ने अपनी भाभी पर दो बार चाकू से वार किया। निधि ने जब शोर मचाया, तो उसका बेटा भागा कर आया। इसके बाद उसने चाचा से चाकू छीनने की कोशिश की। इस छीनाझपटी में आरोपी ने उसे भी घायल कर दिया। साथ ही, आरोपी भी घायल हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने निधि को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बेटे और आरोपी देवर का इलाज चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतका निधि की सास शिवाजी पार्क में आदर्श पब्लिक स्कूल को संचालित करती थी। स्कूल के उसके ऊपर ही उनका घर है। महिला की सास स्कूल की प्रिंसिपल है और मृतका खुद स्कूल की वाइस प्रिंसिपल थी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वो किन कारणों के चलते अपनी ही भाभी और भतीजे की जान का दुश्मन बन गया।

महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version