Site icon Dainik Savera Times

बीएसयूएससी में चयन से चमका हकेवि, पांच अभ्यर्थियों ने पाई सफलता

BSUSC Selections Bring Glory to HKEV : महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के राजनीति विज्ञान विभाग के पांच विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) के माध्यम से चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों में ललिता, सनी, श्वेता राज, सुमन तथा डॉ. अंकुर आर्यन शामिल हैं।

इनकी सफलता से विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में खुशी का माहौल है। चयनित अभ्यर्थियों की इस उपलब्धि ने उनके परिवार और शिक्षकों को गौरवान्वित करने के साथ-साथ हकेवि के राजनीति विज्ञान विभाग की अकादमिक उत्कृष्टता को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। एक ही विभाग से पांच अभ्यर्थियों का विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से चयन होना विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों और शोधार्थियों की सफलता किसी भी विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होती है। उन्होंने राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों एवं विभाग से जुड़े सभी सदस्यों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता यह दर्शाती है कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और शोध के साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश मिश्रा एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रमेश कुमार ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभाग में संचालित शिक्षण एवं शोध कार्यों की गुणवत्ता को प्रदर्शित करती है। चयनित अभ्यर्थियों की सफलता वर्तमान विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। विभाग की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि चयनित अभ्यर्थी अपनी प्रतिभा, ज्ञान और अनुभव के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version