Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला की सेंट्रल जेल में चली गोली, एक महिला कैदी गंभीर घायल, जेल प्रशासन में हड़कंप

January 18, 2023

अंबाला की सेंट्रल जेल में चली गोली, एक महिला कैदी गंभीर घायल, जेल प्रशासन में हड़कंप

चंडीगढ़: अंबाला की सेंट्रल जेल में गोली लगने की वजह से एक महिला घायल हो गई। गनीमत यह रही कि गोली महिला के पांव में लगी। घायल अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि जब महिला अस्पताल आई तो एक्सरे के जरिये उसके पांव में गोली लगे होने का पता चला था। जिसके बाद गोली निकालकर पुलिस के हवाले कर दी गई।

जेल के अंदर बंद महिला गोली लगने से घायल हुई तो जेल प्रशासन से लेकर जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें जांच के लिए सेंट्रल जेल पहुंची। जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि महिला जेल में रेप और एक्सटॉर्शन के मामले में बंद थी और अब एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें