Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में स्कूल के बाहर खड़े बुलेट मोटर साइकिल के चौकी प्रभारी ने काटे चालान

May 9, 2023

अंबाला में स्कूल के बाहर खड़े बुलेट मोटर साइकिल के चौकी प्रभारी ने काटे चालान

अंबाला शहर के स्कूलों में अभिवावक अपने बच्चों को वाहन देकर भेज देते हैं। एसपी अंबाला द्वारा स्कूलों को संदेश भेजा जाता है कि जो बच्चें वाहन लेकर आते उन बच्चो के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है ओर अगर वो बुलेट मोटर साइकिल लेकर आ रहे हैं, तो उसके साइलेंसर में किसी तरह की छेड़ छाड़ नही होनी चाहिए आज चौकी प्रभारी 2 अशोक कुमार ने जैन माडल स्कूल के बाहर खड़े बुलेट पर कारवाई की जिनमें से तीन बुलेट मोटर साइकिल के साइलेंसर में छेड़ छाड़ मिली जिनका चालान किया गया ओर बुलेट मोटर साइकिल को बॉन्ड कर दिया।

उन बच्चो के अभिवावको को फोन कर जानकारी दी गई ओर आगे से बुलेट मोटर साइकिल ना देने के लिए भी कहा अक्सर जब स्कूल में छुट्टी होती है तो यह बच्चें अपनी दशश्त फलाने के लिए पटाखे बजाते हैं आस पास के बच्चें ओर अभिभावक डर जाते है साथ में उन बीमार लोगों पर भी असर पड़ता है जो दिल के रोगी हैं चौकी इंचार्ज जैन माडल स्कूल की प्रिंसिपल से भी मिले उन्हे इन चालान की जानकारी दी इस अभियान से बुलेट मोटर साइकिल के पटाखों पर बैन लग जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें