Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने 15 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते बिजली विभाग के लाइनमैन लखमिंदर को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की फरीदाबाद टीम द्वारा आज बिजली विभाग के पलवल के एसडीओ ऑफिस चंदूत में कार्यरत लाइनमैन लखमिंदर को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी लाइनमैन लखविंदर ने बिजली के बिल में कटौती/ठीक करने की एवज में शिकायतकर्ता से ₹15000 की रिश्वत की मांग की थी जिसे लेते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

Exit mobile version