Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बढ़ते क्राइम का सबसे बड़ा शिकार व्यापारी वर्ग, डर के मारे छोड़ रहा हरियाणा: दीपेंद्र हुड्डा

April 10, 2024

बढ़ते क्राइम का सबसे बड़ा शिकार व्यापारी वर्ग, डर के मारे छोड़ रहा हरियाणा: दीपेंद्र हुड्डा

रोहतकः राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनावी माहौल में जनता से किसी भी तरह के टकराव से बचने की अपील की है। दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि पूरे प्रदेश से बीजेपी और जेजेपी के नेताओं के विरोध की खबरें आ रही हैं। सत्ता के अहंकार में किसान, कर्मचारी, सफाई कर्मी, मजदूर, सरपंच व अध्यापकों समेत हर वर्ग पर लाठियां बरसाने वाली बीजेपी-जेजेपी की कई गांव में एंट्री बैन कर दी गई है।

इसके चलते कई क्षेत्रों में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो जाता है। सांसद दीपेंद्र ने कहा है कि जनता को इस स्थिति से बचना चाहिए। क्योंकि भाईचारे को बिगाड़ने की सियासत करने वाले इस तनावपूर्ण माहौल का लाभ उठा सकते हैं। इसलिए जनता को किसी की गांव में एंट्री बैन करने की बजाय, वोट की चोट से हिसाब चुकता करना चाहिए। क्योंकि वोट की चोट सरकार द्वारा बरसाई गई लाठियों की चोट से गहरा घाव करती है। इसका दर्द 5 साल तक नहीं जाता।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज कलानौर मार्केट में ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत लोगों से मिलने पहुंचे थे। इस मौके पर व्यापारियों ने उन्हें बताया कि प्रदेश में बढ़ते क्राइम का शिकार सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग हो रहा है। धमकी भरी कॉल और फिरौती की वारदातें आम हो गई हैं। बदमाशों के डर से कई व्यापारी अपना कारोबार समेट कर हरियाणा से बाहर जा रहे हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग इस प्रताड़ना का शिकार है। इसलिए वह बीजेपी को विदाई देकर कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुका है। 10 साल से विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस आज भी विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रही है। जबकि बीजेपी के पास गिनवाने के लिए कोई काम नहीं है। बीजेपी 400 पर का नारा दे रही है जिसमें सिर्फ पार्टी का हित नजर आता है। जबकि कांग्रेस मेट्रो को रोहतक पार लाने का नारा दे रही है, जो सीधे तौर पर जनता की सहूलियत से जुड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें