Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

व्यापारी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पत्नी पर भी लगाए साथ देने के आरोप

March 11, 2024

व्यापारी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पत्नी पर भी लगाए साथ देने के आरोप

कैथल: शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने एक व्यापारी पर उसकी नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने व्यापारी की प}ी पर भी रेप में उसके पति का साथ देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने उसकी बेटी को जाति सूचक शब्द कहने और गाली गलौच करने की शिकायत भी पुलिस को दी है। पुलिस ने व्यापारी पर पॉक्सो एक्ट, रेप व एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी आरोपी व्यापारी पपल के साथ जान-पहचान थी जिसके चलते उसका व्यापारी के घर भी आना जाना है।

उसकी नाबालिग बेटी भी काम के सिलसिले में आरोपी के घर पर कई बार गई थी। गत 22 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक आरोपी पपल ने उसकी नाबालिग बेटी के कई बार साथ रेप किया। जब उसकी नाबालिग बेटी ने इसका विरोध किया तो पपल ने उसकी बेटी को जाति सूचक शब्द कहे और उसके साथ गाली गलौच भी की। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि हर बार रेप की वारदात में आरोपी पप्पल की प}ी ने भी उसका साथ दिया। मामले की जांच डीएसपी उमेद सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पप्पल और उसकी प}ी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। ? मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें