Site icon Dainik Savera Times

ऑनलाइन साड़ी खरीदना पड़ा महिला को महंगा, 1 लाख 48 हजार 815 रुपए की हुई ठगी

गन्नौर : चिरस्मी गांव की महिला को आनलाइन साड़ी मंगवाना महंगा पड़ गया। ठगों ने महिला के खाते से 3 ट्रांजेक्शन में 1 लाख 48 हजार 815 रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है। शिकायत में गांव चिरस्मी निवासी रितु ने बताया कि उसने यू ट्यूब पर आनलाइन एक साड़ी देखी थी। जिसका स्क्रीन शाट लेकर उन्होनें शुभम सिल्क स्टोर के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया। वहां पर साड़ी की कीमत 1239 रुपये और 100 रुपए शिपिंग चार्ज अलग से था। जिसके बाद उन्होंने आर्डर कर दिया। जब आर्डर डिटेक्ट नही हुआ तो ठगों ने उन्हें 1339 रुपये एक साथ ट्रांसफर करने को कहा और पहले वाली पेमेंट वापस करने की बात कही। ठगों ने उसके गूगल पेय पर 1 रुपया ट्रांसफर कर बाकी पैसे बाद में देने की बात कही। महिला ने व्हाट्सएप फोन किया तो ठगों ने अमेजन कोड भेज उसके खाते से 79 हजार 900 रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद ठगों ने कहा कि गूगल पे डाउनलोड कर लो और वह पैसे ट्रांसफर कर देंगे। जिसके बाद उसने गूगल पे डाउनलोड कर उनके द्वारा बताया गया कोड डाला तो उसके खाते से 63961 व 4999 रुपये और कट गए। जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। गन्नौर थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version