Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जी-20 का सफल नेतृत्व कर भारत ने दुनिया भर में लहराया भारतीयता और भारतीयों की प्रतिभा का परचम: सांसद नायब सैनी

September 10, 2023

जी-20 का सफल नेतृत्व कर भारत ने दुनिया भर में लहराया भारतीयता और भारतीयों की प्रतिभा का परचम: सांसद नायब सैनी

यमुनानगर के शादीपुर स्थित गुरुकुल में आयोजित उपनयन संस्कार कार्यक्रम में यमुना नगर कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी और गुजरात के राज्यपाल के ओएसडी राजेंद्र विद्यालंकार ने भाग लिया। विद्यालंकार ने जहां गुरुकुल शिक्षा पद्धति और भारतीय संस्कृति के संबंध में विचार व्यक्त किये वहीं सांसद नायब सैनी ने सनातन का गुणगान करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पद्धति है तथा सनातन धर्म सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक है लेकिन कुछ राजनीतिक लोग सनातन को समाप्त करने की बात करते हैं जबकि सनातन अजर और अमर है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं किया तथा देश को विकास की गति की बजाय विनाश की ओर ही लेकर देश में लंबे समय तक शासन किया लेकिन लोग उनकी सच्चाई जान चुके हैं।

यमुनानगर कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने कहा कि सनातन अजर और अमर है तथा इसे कोई नहीं मिटा सकता। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि आज सनातन का लोहा दुनिया मान रही है तथा सनातन धर्म का मूल संदेश वसुदेव कुटुंबकम अर्थात सारा विश्व एक परिवार है के संदेश को जी-20 में भी सारी दुनिया ने वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर के स्लोगन के साथ स्लोगन को अपनाया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार भारत ने दुनिया के 52 देश को एक साथ g20 के साथ जोड़ा है और सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास करवाया है उससे भारतीयों की प्रतिभा का परचम दुनिया भर में फहराया है तथा भारत की सभी तारीफ कर रहे हैं।

सांसद नायब सैनी ने कहा कि छल कपट से कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक राज किया और देश को विकास के पंख नहीं लगने दिए कांग्रेस शासन काल में खुद प्रधानमंत्री इस बात को स्वीकार करते थे कि हम ऊपर से ₹1 भेजते हैं नीचे जाते-जाते केवल 20 पैसे ही बचते हैं जबकि मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार में विकास कार्यों के लिए दी गई पूरी राशि नीचे तक पहुंचती है। सांसद नायाब सैनी ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार करना जानती है तथा यही कारण है कि महात्मा गांधी ने भी कहा था कि देश की आजादी के पश्चात वह तुरंत कांग्रेस को समाप्त कर देंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद नायब सैनी और गुजरात के राज्यपाल के ओएसडी राजेंद्र विद्या अलंकार ने भारतीय शिक्षा पद्धति को उत्कृष्ट बताया। गुरुकुल संस्था के अध्यक्ष पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और संस्था द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों को सिलसिलेवार गिनाया। गुरुकुल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें