Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री Kanwarpal Gurjar ने किया 3 करोड़ 2 लाख 52 हजार के 16 विकास कार्यों का शुभारंभ

प्रदेश की भाजपा सरकार में विकास कार्य तेज गति के साथ करवाए जा रहे है। आपको बता दे इसी कड़ी में आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आज जगाधरी के वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 7 में 3 करोड़ 2 लाख 52 हजार के 16 विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा की पिछले साढ़े 9 साल में विकास कार्यों को ऐसी रफ्तार मिली है जिससे पूरे प्रदेश के साथ साथ जगाधरी विधानसभा की तस्वीर बदल गई है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए मौजूदा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के एक समान विकास कार्य करवाए हैं। आज युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के रोजगार मिल रहा है।जिन विकास कार्यों की कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी आज उन्हें भाजपा ने धरातल पर साकार करके दिखाया है।

बस इतना ही नहीं और उन्होंने कहा की इन विकास कार्यों के कारण आज जनता का विश्वास सरकार में और मजबूत हो गया है।इसी तरह विकास कार्य आगे भी चलते रहेंगे विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अब चाहे शिक्षा,सड़क,स्वास्थ्य ,रोजगार हो हर क्षेत्र में एक बड़ी मजबूती मिली है।मौजूदा सरकार के राज में हरियाणा प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत हुआ है।

Exit mobile version