Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में बीजेपी के 9 साल पूरा होने पर बोले कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिया जवाब

October 28, 2023

हरियाणा में बीजेपी के 9 साल पूरा होने पर बोले कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिया जवाब

जगाधरी: हरियाणा में बीजेपी 9 साल पूरा होने पर कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में यमुनानगर में भी कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने सरकार की 9 साल की नीति और योजनाओं का लेखा जोखा मीडिया के सामने रखा। कंवरपाल गुर्जर ने सड़कों से लेकर बुजुर्गों की पेंशन समेत तमाम मुद्दों पर सरकार की लाभकारी योजनाओं का गुणगान किया। कँवरपाल गुर्जर ने कहा कि पिछले 9 साल भी हमारे चुनौती पूर्ण रहे हैं और अगला 1 साल भी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अच्छा काम कर रहे हैं और जनता उन्हें आगे भी आशीर्वाद देगी।

कंवरपाल गुर्जर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 9 साल में बेहतरीन काम किया है। हालांकि कुछ मुद्दे हैं जिन पर काम करना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि सड़कों का मसला यमुनानगर में हम है। इसके लिए सरकार की तरफ से 25-25 करोड रुपए हर विधानसभा के लिए आए हैं। जीने जल्दी लगा कर जनता को एक बड़ी सौगात दी जाएगी।

कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उसे सवाल का भी जवाब दिया जिसमें उपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके 9 साल के कार्यकाल पर कई तरह के सवाल उठाए थे। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठना है। मैं चैलेंज देता हूं कांग्रेस अपने 10 कम गिनवाए। हमारे पास बहुत कम है जो गिनवा सकते हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें