Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीट परीक्षा का रद्द होना देश के लाखों युवाओं से छल : दिग्विजय चौटाला

May 19, 2026

नीट परीक्षा का रद्द होना देश के लाखों युवाओं से छल : दिग्विजय चौटाला

सिरसा : युवा जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि देश में नीट का पेपल लीक होना और फिर रद्द होना सीधे तौर पर देश के लाखों युवाओं के साथ छल है और इसके पीछे सरकार की ढुलमुल नीतियां ही उत्तरदायी हैं। वे सोमवार को बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की तर्ज पर ही हरियाणा में भी एचपीएससी ने भी युवाओं से उनके भविष्य को लेकर खिलवाड़ किया जा रहा है।

निकाली जा रही नौकरियों के आवेदनों में अधिकांशत: बाहरी प्रदेशों के अभ्यर्थियों की नियुक्तियां सीधे तौर पर हरियाणा और हरियाणा के युवाओं से छलावा है। उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर यदि किसी पद के 100 आवेदन निकाले गए तो उसमें से केवल 10 फीसदी पदों पर ही भर्ती की जाएगी और उसमें से भी अधिकांश पदों पर बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चौटाला ने कहा कि अभ्यर्थियों ने पंचकुला में आगामी 20 मई को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है जिसमें वे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे इस अभियान को पूरे हरियाणा में करीब 1100 गांवों में सुनिश्चित करेंगे और इसमें करीब 6 माह का वक्त लगेगा। इस अभियान के दौरान वे प्रदेशभर के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे और उन्हें अपने साथ जोड़ेंगे। भाजपा नेताओं द्वारा इन दिनों पेट्रोल डीजल बचाने की प्रधानमंत्री के आह्वान पर रेल, बस, रिक्शा आदि में सफर करने को केवल एक प्रोपेगेंडा बताया।

उन्होंने कहा कि नीट जैसे मुद्दों पर विफल रहने के बाद सरकार इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रोपेगेंडा कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, युवा जेजेपी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व जेजेपी कार्यालय के सहसचिव कुलदीप जांगू भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें