Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा : डंपर से टकराई कार, हादसे में 2 भाईयों की मौत, दो की हालत गंभीर, डंपर चालक मौके से फरार

November 10, 2024

हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा : डंपर से टकराई कार, हादसे में 2 भाईयों की मौत, दो की हालत गंभीर, डंपर चालक मौके से फरार

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर खड़े एक डंपर से कार जा टकराई। बता दे कि ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही इस हादसे में 2 भाईयों की मौत हो गई। जबकि उनके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हादसे के बाद चालक डंपर को लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के एसजीएम नगर निवासी राहुल, उसका भाई कुलदीप व उनके दोस्त फरीदाबाद के एसी नगर निवासी सतेंद्र व रजत कार से गुरुग्राम आए थे। वापसी के दौरान रात को गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले ग्वाल पहाड़ी के पास उनकी कार खड़े कूड़े से भरे डंपर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में राहुल और उसके भाई कुलदीप की मौत हो गई। जबकि सतेंद्र व रजत घायल हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

देखें LIVE VIDEO :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें