Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

एमडीएसडी कॉलेज में करियर काउंसलिंग सत्र, दी अवसरों की जानकारी

November 23, 2026

एमडीएसडी कॉलेज में करियर काउंसलिंग सत्र, दी अवसरों की जानकारी

Career Counselling Session Held at MDSD College : अंबाला। एमडीएसडी कॉलेज, अंबाला शहर में विद्यार्थियों को करियर के बेहतर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत करवाने के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने रोजगार के नए अवसरों, भारत-विदेश में उच्च शिक्षा, कौशल विकास और करियर प्लानिंग के बारे में जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. पूजा अरोड़ा ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर चुनने के लिए प्रेरित किया।

प्लेसमेंट, कॅरिअर मार्गदर्शन और भविष्य की संभावनाओं पर एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सहायक प्रोफेसर धनंजय कुमार ने रिसोर्स पर्सन्स का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को उनके अनुभव एवं विशेषज्ञता से परिचित करवाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए सही समय पर करियर का चुनाव करना, अपने लक्ष्यों को निर्धारित करना तथा उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे काउंसलिंग सत्र विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन्स के रूप में डॉ. शिल्पी अरोड़ा, डॉ गुरप्रीत कौर, डॉ दीप्ति कपूर एवं डॉ भूमिका मेहता ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, उभरते हुए करियर विकल्पों तथा भारत एवं विदेश में उच्च शिक्षा की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, करियर प्लानिंग, लक्ष्य निर्धारण, प्रोफाइल बिल्डिंग, कौशल विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। रिसोर्स पर्सन्स ने इस बात पर विशेष बल दिया कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करना चाहिए।

बदलते रोजगार परिदृश्य में केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति भी सफलता के लिए आवश्यक है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूजा अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार एवं उच्च शिक्षा से संबंधित अवसरों की जानकारी होना आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और भविष्य की योजनाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर कॉलेज की उप प्राचार्या प्रोफेसर निशु बंसल भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. जसप्रीत कौर ने सभी रिसोर्स पर्सन्स एवं उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. नीशा, डॉ. पुनीत शर्मा, सोनिया, डॉ. मंजू तोमर, डॉ. मोनिका मिगलानी सहित कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूजा अरोड़ा ने आयोजक टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं करियर मार्गदर्शन के लिए इस प्रकार के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें