Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

व्यक्ति से होटल में पुलिस वसूली का मामला, होमगार्ड कृष्ण ने SHO धर्मेंद्र पर लगाए आरोप

January 28, 2024

व्यक्ति से होटल में पुलिस वसूली का मामला, होमगार्ड कृष्ण ने SHO धर्मेंद्र पर लगाए आरोप

पुलिसकर्मी ने एक नंबर दिया और उसने फोन-पे के माध्यम से 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद युवक ने पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की सूचना डायल-112 पर दे दी। टेंशन में होने के चलते शराब पीने होटल आया था। यूपी के जिला बागपत के एक निवासी सुमित चौधरी ने बताया

कि वह एक रॉयल्टी कंपनी के नाके पर नौकरी करता है। 24 जनवरी को वह किसी बात से परेशान था। उसने ड्रिंक की और वह सेक्टर-17 में एक होटल पर रेस्ट करने आ गया। यहां पर वह रेस्ट कर रहा था। तभी दो पुलिसकर्मी वहां पर आते हैं। आते ही एक पुलिस कर्मी ने उसे एक थप्पड़ मारा।

पुलिस कर्मी ने उससे 20 हजार रुपए की डिमांड की। पुलिसकर्मी ने एक नंबर दिया और उस पर फोन-पे करने को कहा। उसने 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। वहां पर वो कमरे में अकेला था। उसके साथ कोई लड़की होटल में नहीं थी।

उसने रूम बुक करने के लिए अपना आधार कार्ड दिया था। उनका कहना है जिस नंबर पर पैसे टरांसफर किए गए उसमें नाम कमल कुमार आ रहा है। दूसरे होमगार्ड का जवान का नाम कृष्ण कुमार है। आज यमुनानगर न्यायिक परिसर में होमगार्ड के जवान कृष्ण को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें