Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

किन्नर समाज के दो गुटों में गोली चलाने के मामले में एक के खिलाफ मामला दर्ज

February 17, 2023

किन्नर समाज के दो गुटों में गोली चलाने के मामले में एक के खिलाफ मामला दर्ज

लाडवा: बुधवार दोपहर लाडवा के गांव लोहारा में किन्नर समाज के दो गुटों का आपसी झगडा हुआ मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों ही गुटों के प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के खिलाफ लाडवा थाने में शिकायत दी थी। बुधवार देर रात्रि लाडवा की काजल मन गुटके ड्राइवर द्वारा हवाई फायर करने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लाडवा थाना प्रभारी रामसनेही ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबैन एरिया से सोनिया महंत की ओर से पिंकी महंत ने लाडवा थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि काजल महंत गुट के किन्नरों में ड्राइवर आदि ने उनकी गाडी पर हमला बोल दिया था।

जिसमें उनके एक व्यक्ति द्वारा हवा में दो फायर भी किए गए थे। उन्होंने बताया कि हवाई फायर करने के आरोपी मोहन लाल वासी हिसार को हिरासत में लेकर उससे 01 डबल बैरल गन 22 रौन्द व एक रिवाल्वर 32 बोर 06 रौंद बरामद किए है। जिसको लाडवा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय ने भेज दिया है। गौरतलब है कि बुधवार दोपहर लाडवा के गांव लोहारा में जलालुद्दीन माजरा की ओर से सोनिया मंच के गुट की गाडी आ रही थी और लाडवा की ओर से काजल मंत्र के गुट की गाडी जा रही थी और लोहारा में बधाई देने को लेकर आपस में झगडा हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें