हरियाणा: रेवाड़ी के जिला खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक अशोक रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला राज्य विजिलेंस ब्यूरो सोनीपत ने दर्ज किया है।आपको बतादें कि अशोक रावत पर डिपो होल्डर से रिश्वत मांगने के आरोप लगा है और उनपर 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत हुआ मामला दर्ज हुआ है। अशोक रावत के पास रेवाड़ी के अतिरिक्त सोनीपत का भी चार्ज है।