Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने IAS मोहम्मद शाईन की विदेश यात्राओं की मांगी जानकारी

July 22, 2026

हरियाणा बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने IAS मोहम्मद शाईन की विदेश यात्राओं की मांगी जानकारी

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों के लगभग 504 करोड़ रुपये के फ्रॉड मामले में CBI ने हरियाणा सरकार से IAS अफसर मोहम्मद शाईन की विदेश यात्राओं की जानकारी मांगी है। सीबीआई ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि वर्ष 2011 से अब तक IAS मोहम्मद शाईन ने कितनी बार विदेश यात्राएं कीं। जिस अवधि में बैंक फ्रॉड हुआ था, उस समय मोहम्मद शाईन हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) में प्रबंध निदेशक (MD) पद पर तैनात थे।

तब IDFC बैंक में 27.02.2024 को खाता खोला गया था मगर तब हरियाणा सरकार ने आईडीएफसी बैंक को इंपैनल नहीं किया हुआ था। सीबीआई अभी तक बैंक फ्रॉड मामले में तीन आईएएस अफसरों पंकज अग्रवाल, आरके सिंह और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों IAS अभी तक न्यायिक हिरासत के कारण जेल में हैं। सीबीआई के निशाने पर तीन अन्य आईएएस अफसर अभी भी हैं। सीबीआई ने पहले तीन IAS अफसरों पंकज अग्रवाल, मोहम्मद शाईन और प्रदीप कुमार के घरों पर छापा मारा था। बाद में आरके सिंह को गिरफ्तार किया तो उनके आवास पर भी छापा मारा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें