Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेरी गैंगवार की CCTV फुटेज आई सामने, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली वारदात की जिम्मेवारी

August 24, 2023

बेरी गैंगवार की CCTV फुटेज आई सामने, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली वारदात की जिम्मेवारी

झज्जर जिले के बेरी कस्बे में कल हुई गैंगवार की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इतना ही नहीं इस वारदात की जिम्मेदारी विदेश में बैठकर गैंग ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ ने ली है। गैंगस्टर भाऊ नीरज बवाना गैंग से संबंध रखता है। चार दिन पहले ही उसके खिलाफ इंटरपोल ने भी रेड लुक आउट नोटिस जारी किया है। बेरी के दुजाना चौक पर ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने बलेनो गाड़ी में सवार लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। इस वारदात में तलाव गांव निवासी अनीश नाम के शख्स की मौत हो गई थी।

जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक अनीश पर भी मारपीट औरकिडनैपिंग जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज ।थे वह अपने साथियों के साथ कोर्ट में पेशी के बाद वापस घर लौट रहा था। उसी वक्त बेरी कस्बे के दुजाना चौक पर हमलावरो ने उनकी को घेर लिया और गोलियां। बरसानी शुरू कर दी थी। गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ ने बेरी कस्बे में हुई इस वारदात की जिम्मेदारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर ली है। गैंगस्टर भाऊ ने अपनी पोस्ट में लिखा है किउसका टारगेट सभी को मारने का था लेकिन दो बच गए हैं। कोई नहीं उन्हें भी उनके दोस्तों के पास जल्द ही भेज दिया जाएगा। इलाके में दहशत फैलाने के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट पर गैंगस्टर भाऊ ने लिखाहै कि 50 गोलियां कहीं से भी आ सकती हैं। हम शांत शिकार करने के लिए हुए हैं , छुपाने के लिए नहीं। हम आपको बता दें कि गैंगस्टर भाऊ रोहतक जिलेके रिटोली गांव का रहने वाला है। वह बाल सुधार गृह से फरार हो गया था।

इसके बाद उसने नीरज बवाना गैंग की शरण ले ली। उसने बवाना गैंग से अपराधिकदुनिया की बारीकियां सीखी और उसके बाद अपना खुद का गैंग खड़ा कर लिया। इसी बीच गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ उत्तर प्रदेश से बनाए गए फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया । चार दिन पहले ही इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। बेरी कस्बे में कल हुई इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर नीले रंग की बलेनो गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। बदमाशों ने बलेनो गाड़ी पर करीब 50 गोलियां दागी। जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन भी किया गया।

मगर अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है। दिनदहाड़े हुई इस वारदातसे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि हमलावरों कोपुलिस कब तक गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर पाती हैजांच अधिकारी रणबीर सिंह बेरी पुलिसबेरी में गैंगवार के चलते अमीश नामक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। यहां पर तीन युवकों को गोली लगी थी। दो युवक अन्य घायल हुए है। अमीश के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। इस गैंगवार की जिम्मेवारी हिमांशू भाऊ गैंग ने ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद यहीं है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डा.अर्पित जैन पुलिस अधीक्षक झज्जर इस मामले मेें हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए हमारी टीमें पहले से ही काम कर रही है। कुछ सोर्स भी हमारे हाथ लगे है। हिमांशू भाऊ द्वारा डाली गई पोस्ट की जांच पड़ताल की जा रही है। सत्यता सामने आते ही उस पर भी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल जो पोस्ट डाली गई है उसकी सत्यता का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें