अंबाला में सार्वजनिक स्थल पर तम्बाकू सेवन करने वाले लोगों का काटा गया चालान

अंबाला : जिले में सरकारी नियमों को ना मानने वाले लोगों के अंबाला में चालान काटे गए। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाया गया था। जिसमें सार्वजनिकस्थल पर तम्बाकू का सेवन निषेध है अगर कोई भी।

इस नियम का पालन नहीं करता तो उसका चालान काटा जाता है। इसको लेकर सुरभि जिंदल ने बताया की पिछले चार साल से यह अभियान जिले में चल रहा है। जिसमें अभी तक 380 लोगों के चालान काटे गए हैं ताकि सार्वजनिक स्थल पर तम्बाकू सेवन रोका जा सके।

तम्बाकू सेवन करने वाले पर तो इसका दुष्प्रभाव होता है, साथ में जो लोग वहां पर उस समय मौजूद होते हैं। उन पर भी उतना दुष्प्रभाव होता है,जो नियमों की उलंघना को दर्शाता है इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

- विज्ञापन -

Latest News