Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandigarh Police को मिली बड़ी कामयाबी, डीगढ़ क्लब में ब्लास्ट के 2 आरोपी मुठभेड़ में हुए घायल

November 30, 2024

Chandigarh Police को मिली बड़ी कामयाबी, डीगढ़ क्लब में ब्लास्ट के 2 आरोपी मुठभेड़ में हुए घायल

Chandigarh Police Big Success: चंडीगढ़ में 2 क्लबों के बाहर बम फेंकने वाले आरोपियों और पुलिस के बीच बीती शाम को हिसार में मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोलियां लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। आपको बता दे कि दोनों बदमाश गोल्डी बराड़ के लिए काम करते हैं।

चंडीगढ़ में 2 क्लबों के बाहर बम फेंकने वाले आरोपियों और पुलिस के बीच बीती शाम को हिसार में मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोलियां लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। बता दे कि इन्हें पकड़ने के लिए चंडीगढ़ पुलिस और हिसार की STF ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। आरोपियों की तरफ से की गई फायरिंग में 2 ASI संदीप और अनूप बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बच गए। दोनों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगी। आरोपियों के पास से ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई हैं।

शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस के साथी गोल्डी बराड़ के कहने पर क्लबों के बाहर बम फेंके थे। ब्लास्ट के बाद गोल्डी बराड़ ने पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी भी ली थी। हालांकि कुछ देर बार पोस्ट डिलीट कर दी थी। आरोपियों की पहचान अजीत निवासी गांव खरड़ और विनय (21) निवासी गांव देवा (हिसार) के रूप में हुई है। दोनों कबड्डी प्लेयर हैं। विनय BA पास और अजीत दसवीं पास है। अजीत पर पहले से आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।

शुक्रवार शाम करीब 8 बजे दोनों बाइक पर हिसार से गांव पीरावाली जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही टीम इनके पीछे लग गई। बाइक अजीत चला रहा था। इस बीच भागते वक्त इनकी बाइक मिट्टी के चलते स्किड हो गई। इसके बाद दोनों पैदल ही भागने लगे। पुलिस पीछे लगी तो इन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैरों में गोलियां लगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें