Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hisar Airport से चंडीगढ़ के लिए आज से शुरू होगी फ्लाइट, CM सैनी करेंगे उद्घाटन… जानें टाइमिंग

June 9, 2025

Hisar Airport से चंडीगढ़ के लिए आज से शुरू होगी फ्लाइट, CM सैनी करेंगे उद्घाटन… जानें टाइमिंग

Chandigarh to Hisar Flights Start: हिसार: हरियाणा के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए पहली बार सीधी विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सोमवार को इस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके साथ प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहेंगे।

-हिसार एयरपोर्ट का बढ़ता विस्तार

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की गई थीं। तब से अब तक 750 से ज्यादा यात्री अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं। अब चंडीगढ़ को भी सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलना, क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

-स्थानीय व्यापार और टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार

इस हवाई सेवा से न सिर्फ आम यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि दोनों शहरों के बीच व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे हरियाणा में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा।

-आज हिसार से पहली उड़ान भरेगा विमान

एलायंस एयर का 72 सीटों वाला विमान दोपहर 3:30 बजे हिसार से पहली उड़ान भरेगा, जिसमें खुद मुख्यमंत्री सैनी भी चंडीगढ़ की यात्रा कर सकते हैं। यह सेवा हर सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। अब यात्रियों को चंडीगढ़ पहुंचने के लिए घंटों का सफर नहीं करना पड़ेगा। फ्लाइट से यह यात्रा महज 60 मिनट में पूरी हो सकेगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ सफर भी आरामदायक रहेगा।

-फ्लाइट का टाइम टेबल और किराया

चंडीगढ़ से हिसार: दोपहर 3:20 बजे उड़ान, 4:30 बजे आगमन

हिसार से चंडीगढ़: शाम 4:55 बजे उड़ान, 5:55 बजे आगमन

किराया: ₹1724 से ₹2500 के बीच (सीट की उपलब्धता के अनुसार बदल सकता है)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें