चरखी दादरी स्थित बौंदकलां पुलिस ने अदालत के आदेश पर ग्राम पंचायत बौंदकलां के सरपंच अत्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सरपंच ने ग्राम पंचायत की जमीन बेचने का काम किया।
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले की शिकायत अदालत में इस्तगासा के माध्यम से दी गई थी। इस इस्तगासा में सरपंच अत्तर सिंह पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी।
अदालत ने इस्तगासा पर सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अदालत के आदेश के बाद बौंदकलां पुलिस ने अत्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। आवश्यकतानुसार अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें : FY26 के लिए ₹2.01 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च को Lok Sabha की मंजूरी

