Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चरखी दादरी में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 205 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

September 3, 2025

चरखी दादरी में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 205 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

चरखी दादरी बस स्टैंड चौकी पुलिस ने सैनीपुरा इलाके में दबिश देकर एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बेड के गद्दे के नीचे से 205 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी सोमपाल के खिलाफ शहर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए रोजगार्डन क्षेत्र के पास मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि सैनीपुरा निवासी सोमपाल अपने घर पर गांजा बेच रहा है। जानकारी मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा।

नियम अनुसार मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उद्यान अधिकारी सुनील कुमार को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जिसमें गद्दे के नीचे पॉलीथिन में छिपाई गई 205 ग्राम गांजा पत्ती मिली। पुलिस ने बरामद माल अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें