चरखी दादरी। गांव चरखी में 38 वर्षीय विवाहिता कविता ने गुरुवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने पिता बीरूराम की शिकायत पर पति दिनेश और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीते 19 वर्षों से कविता का जीवन संघर्षों और ससुराल में प्रताड़ना से भरा रहा। पिता बीरूराम के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार बेटी को परेशान करता रहा। कविता ने कठिन परिस्थितियों में अपने बच्चों का पालन-पोषण किया, लेकिन अंततः मानसिक और शारीरिक पीड़ा से तंग आकर उसने आत्महत्या का रास्ता अपनाया।
कविता अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई है। जांच अधिकारी इंदुबाला ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...