Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chaudhary Dharamveer Singh और Kanwar Singh Yadav ने कार्यकर्ताओं ली मीटिंग, जीत का दिया मूल मंत्र

September 14, 2024

Chaudhary Dharamveer Singh और Kanwar Singh Yadav ने कार्यकर्ताओं ली मीटिंग, जीत का दिया मूल मंत्र

महेंद्रगढ़: भिवानी लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह आज भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव के कार्यालय पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है और उन्हें जीत का मूल मंत्र दिया है।

इस अवसर पर महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि 16 सितंबर के बाद चुनाव पूरी तरह से उठने वाला है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के मतदाता नेताओं से ज्यादा समझदार हैं। उनको भली भांति पता है कि देश की प्रगति के लिए देश का नेतृत्व किसके हाथ में होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश और देश में है और 10 साल पहले देश के हालात कैसे थे और अब कैसे हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का एक नेता दूसरे देश में जाकर यह कहता है कि हमारे देश के हालात ठीक नहीं है और वहां पर व्यवसाय मत करना क्योंकि वहां का माहौल अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और पहले से ज्यादा मार्जिन से कांग्रेस का प्रत्याशी हारेगा।

हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह हमारे कार्यालय पर हमें आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है और उन्हें जीत का मूल मंत्र दिया है। लोगों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है और आम लोग भी भारतीय जनता पार्टी को अपना लगातार समर्थन दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें