Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

हवाई जहाज की टिकट व होटल बुक करने के नाम पर की 370400 रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

August 10, 2026

हवाई जहाज की टिकट व होटल बुक करने के नाम पर की 370400 रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रोहतक : रोहतक पुलिस की टीम ने गोवा जाने के नाम पर हवाई जहाज की टिकट व होटल बुक करने के नाम पर 3 लाख 70 हजार 400 रुपये की हुई धोखाधडी का वारदात को हल करते हुये गिरोह में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि जनता कालोनी निवासी मनीष की शिकायत के आधार पर थाना साईबर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई।

प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि मनीष पशुओं की फुड स्पलीमैन्ट बेचने का काम करता है जिसके लिए करीब 20 कर्मचारी काम करते है जिनको गोवा घुमाने के लिए मनीष ने अमन से सम्पर्क किया। अमन का रोहतक मे रोवर बडिज टुर एण्ड ट्रैवल्स का आफिस है। अमन ने मनीष को बताया कि लोटस आफ ट्रैवल्स कम्पनी है जो सस्ती टिकटे बुक कराती है। अमन ने मनीष को कैलाश का मोबाइल नम्बर दिया।

मनीष ने कैलाश से सम्पर्क किया और होटल व 19 टिकट आने जाने की बुक कराने के फर्जी टिकट व होटल के बिल मनीष को भेज दिये मनीष ने उनके कहे अनुसार टिकट व होटल बुक कराने के कुल 3,70,400 रुपये उनके पास भेज दिये। मनीष ने होटल के वाउचर मागे जो कैलाश ने टाल मटोल कर दिया। जिससे मनीष को ठगी का आभास हुआ। मनीष ने अपनी आनलाईन टिकट चैक की तो मनीषको सिर्फ अपने अकेले की टिकट बुक हुई मिली बाकी 18 लोगो की टिकट बुक नही थी। पुलिस ने आरोपी कैलाश पुत्र राजकुमार निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें