Site icon Dainik Savera Times

नशे के विरूद्ध युवाओं को जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री खट्टर ने मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार फ़रीदाबाद हॉफ मैराथन में पहुँचकर नशे के विरूद्ध युवाओं को जागरूक करने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति प्रोत्साहित किया और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि अक्टूबर महीने के पहले रविवार को हर साल फ़रीदाबाद मैराथन का आयोजन होगा। इस अवसर पर भारत की स्टार बॉक्सर एमसी मैरीकॉम और विश्व प्रसिद्ध शूटर मनु भाकर ने भी कार्यक्रम का हिस्सा बनकर युवाओं का हौसला बढ़ाया।

Exit mobile version