Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा, राजस्थान के मुख्य सचिवों ने विधानसभा चुनावों से पहले सुरक्षा उपायों पर चर्चा की

October 10, 2023

हरियाणा, राजस्थान के मुख्य सचिवों ने विधानसभा चुनावों से पहले सुरक्षा उपायों पर चर्चा की
 चंडीगढ़:  राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने हरियाणा के अपने समकक्ष संजीव कौशल के साथ मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक कर दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों का आकलन करने और उन्हें बढ़ाने पर चर्चा की।संजीव कौशल ने कहा कि हरियाणा-राजस्थान सीमा पर संयुक्त चौकियां स्थापित करने के लिए सहयोगात्मक प्रयास किया जाएगा।उन्होंने इन उपायों के महत्व पर जोर देते हुए राजस्थान से सटे जिलों में मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा पुलिस के समर्पण का भी उल्लेख किया।
हरियाणा सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, उनके प्राथमिक उद्देशय़ों में शराब की अवैध तस्करी को विफल करना और चुनाव अवधि के दौरान असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोकना शामिल है। इन लक्षय़ों को प्राप्त करने के लिए, कानून लागू करने वाली एजेंसियां निगरानी बनाए रखेंगी तथा अवैध शराब, नकदी के परिवहन और सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध अपराधियों की आवाजाही पर बारीकी से निगरानी रखेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें