Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्य सचिव ने संवेदनशील पदों की पहचान की अवधि सात दिन के भीतर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

February 23, 2023

मुख्य सचिव ने संवेदनशील पदों की पहचान की अवधि सात दिन के भीतर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रबंध निदेशकों, मंडल एवं निगमों के मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्तों एवं उपायुक्तों को ‘संवेदनशील पदों’ की पहचान एवं पदस्थापना की अवधि सात दिन के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कौशल ने कहा कि कई स्मरण-पत्रों के बावजूद, अधिकांश विभाग, बोर्ड, निगम अपेक्षित जानकारी देने में विफल रहे हैं। इस ढुलमुल रवैये को सरकार ने गंभीरता से लिया है इसलिए सभी विभागों/बोर्डों और निगमों व अन्य संगठनों, जिन्होंने जानकारी प्रदान नहीं की है, को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यक जानकारी मानव संसाधन-1 शाखा को विशेष संदेशवाहक या ईमेल और उनके प्रशासनिक सचिवों को सात दिनों के भीतर प्रदान की जाए। सभी प्रशासनिक सचिवों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखें और अपने विभागों, बोर्डों, निगमों को आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए उचित दिशानिर्देश भी जारी करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें