Site icon Dainik Savera Times

CIA वन टीम ने गांजा फूल पत्ती बरामद मामले में फरार आरोपी किया गिरफ्तार

घरौंडा: पुलिस नशा तस्करो पर पूर्णतया लगाम लगाने जा रही है। इस सम्बंध में 6 जून को मधुबन एरिया के होटल द रॉयल के पास से गाड़ी से 7 किलो 800 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई थी। जिसमें आरोपी धनंजय जोकि गांजा फूल पत्ती सप्लाई करने आया था मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में मामले में आरोपी के खिलाफ थाना मधुबन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20,25 के तहत मुकदमा नंबर 219 दर्ज किया गया था।

मामले में कल दिनाक 23 फरवरी को एएसआई प्रदीप सीआईए वन करनाल की टीम द्वारा आरोपी धनंजय पुत्र इंद्र वासी जाजपुर, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया है। जिसको न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी धनंजय से गहनता से पूछताछ की जाएगी और उन व्यक्तियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी जिनसे आरोपी यह गांजा फूल पत्ती लेकर आया था और जिनको यह गांजा फूल पत्ती सप्लाई करनी थी।

Exit mobile version