Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CIA पुलिस ने बीस लाख की गांजा पत्ती के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

February 11, 2023

CIA पुलिस ने बीस लाख की गांजा पत्ती के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पलवल के अटोहां मोड़ के निकट अपराध जांच शाखा पुलिस ने दो लोगों को बीस लाख रुपये की गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 180 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपी गांजा को केंटर में भरकर उडीसा से पंजाब लेकर जा रहे थे। गांझा पत्ती की कीमत 20 लाख के करीब बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है ताकि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

पलवल पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहे ये आरोपी गांजा तस्कर हैं जिन्हे भारी मात्रा में गांझा पत्ती के साथ सीआईए पुलिस ने धर दबोचा। डीएसपी सतेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक केंटर में भारी मात्रा में कुछ लोग गांजा भरकर ला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने केएमपी केजीपी एक्सप्रेस वे के नजदीक अटोहां मोड़ पर पुलिस ने नाका लगा लिया और उस केंटर का इंतजार करने लगे। पुलिस को एक केंटर आता दिखाई दिया और उसे जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने केंटर को जांचा तो उसमें खाली कट्टे भरे हुए थे। लेकिन जब पुलिस ने कैंटर को गंभीरता से जांचा तो उसमें भरे खाली कट्टों के नीचे कुछ कट्टे मिले जिनको चेक करने पर उनमें गांजा पाया गया।

पुलिस ने दोनों लोगों और गाड़ी को हिरासत में लिया और थाना ले आई। गांजा का वजन किया गया तो करीब 180 किलोग्राम पाया गया। जब पुलिस से पूछा गया कि इस गांजा का बाजार का भाव कितना हो सकता है तो उन्होंने बताया कि इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी पहचान पंजाब के पटियाला निवासी बलराज व सिमरजीत के तौर पर की गई। दोनों आरोपी इस गांजा को उडीसा से केंटर में भरकर पंजाब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है ।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें