नरवाना: सीआइए स्टाफ ने नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नशा निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दी। सीआइए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि टीम एएसआइ रमेश कुमार के नेतृत्व में अनाज मंडी के नजदीक मौजूद थी, तो उनको सूचना मिली कि नरवाना के चमेला कालोनी वासी साहिल, जोकि नशीली गोलियां बेचने का धंधा करता है। वह नशीला गोलियां लेकर एक जगह ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और साहिल को काले रंग का लिफाफा लिए खड़ा देखा गया। उसको मौके पर ही नशील गोलियों के साथ काबू कर लिया। जब लिफाफा की तलाशी ली, तो उसमें 600 नशीली अल्प्राजोलम गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित साहिल को हिरासत में लेकर नशा निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
CIA स्टाफ ने 600 नशीली गोलियों सहित एक तस्कर किया गिरफ्तार

