Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में CIA स्टाफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 14 साल पहले युवक की पीट-पीटकर की थी हत्या

February 23, 2023

यमुनानगर में CIA स्टाफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 14 साल पहले युवक की पीट-पीटकर की थी हत्या

यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर में आज से 14 साल पहले एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी जिसकी मौत हुई थी वह एक फैक्ट्री में मकैनिक का काम करता था जबकि हत्यारा भी उसका हेल्पर ही था। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया इस पूरे मामले को 14 साल बीत गए लेकिन आज तक पुलिस इस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन अब जाकर सीआईए स्टाफ ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि इस आरोपी पर ₹5000 का पुलिस ने इनाम भी रखा था लेकिन उसके बावजूद भी यह आज तक खुला तो घूम रहा था। हर बार या पुलिस से बचा था लेकिन अब जब पुलिस ने इस को पकड़ा है तो उस समय हुई हत्या में क्या-क्या रहा होगा। उसका भी खुलासा होगा फिलहाल पुलिस से पूछताछ कर रही है और पुलिस को यह भी उम्मीद है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जब उसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा तो पूछताछ में और भी खुलासा हो सकता है। लेकिन बड़ी बात तो यह है कि 14 साल बीत जाने के बाद अब जब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है तो उस मामले में काफी कुछ भी किया होगा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें