नरवाना : प्रेस वार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक नरवाना कमलदीप राणा ने बताया कि एक महिला ने दिनांक 7.3.2026 को थाना शहर नरवाना में शिकायत दी की उसकी बेटी के साथ सुमित व अंकित ने पिज्जा हट में दुष्कर्म किया है। जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान के लिए पीड़ित लड़की का डाक्टरी परीक्षण व माननीय न्यायालय में बयान करने के लिए बुलाया जिस पर पीड़ित लड़की ने अपना डॉक्टरी करने से भी मना कर दिया।
जब अनुसंधान अधिकारी पीड़ित लड़की के बयान करने के लिए माननीय अदालत में लेकर गई तो महिला अपनी पीड़ित बेटी सहीत न्यायालय से फरार हो गई आज फिर महिला ने किसी माध्यम से आरोपियों के परिवार से समझौता करने के लिए 30 लख रुपए की मांग की जिनकी 27 लाख रुपए में सहमति बन गई ।
लड़के के चाचा ने पुलिस में शिकायत कर बताया कि यह मुकदमा झूठा है और उक्त महिला हमारे से पैसे ऐंठना चाहती है जिस पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया तथा पीड़िता को माननीय न्यायालय में ब्यान देने के लिए बुलाया तथा माननीय न्यायालय में पीड़ित लड़की के बयान दिया कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ 27 लाख रुपए में सहमति बनी पर सीआईए स्टाफ नरवाना के इंचार्ज उप निरीक्षक सुखदेव सिंह की टीम ने एक व्यक्ति को 27 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान विकास वासी दालमवाला के रूप में हुई है जो रिश्ते में महिला के मामा का लड़का है।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।तथा मामले की तफ्तीश जारी है ।पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा. पु. से. ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग व जबरन वसूली जैसे मामलों से सतर्क रहें। यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार से झूठे आरोप लगाकर या किसी अन्य माध्यम से धन की मांग करता है तो तुरंत इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

