Site icon Dainik Savera Times

CIA की टीम ने 6 वारदातों को अंजाम दे चुके 2 लुटेरों को किया गिरफ्तार,चोरी की 3 ट्रालियां बरामद

हरियाणा: करनाल में सीआईए की टीम लगातार चोरों पर शिकंजा कसती हुई नजर आ रही है। अब चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को सीआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है। दरअसल दोनों चोर अपना ट्रैक्टर लेकर जाते थे और जहां पर भी कोई ट्रॉली देखते थे वो ट्रैक्टर के साथ बांध लेते हैं और चोरी करके वहां से रफफुचक्कर हो जाते थे ,

लगातार उनके मामले बढ़ रहे थे, अब पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को यमुना बांध के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन ट्रालियां भी बरामद की हैं, पहले जो ट्रालियां इन्होंने चुराई थी वो इन्होंने यूपी में ले जाकर बेचते थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ करेगी और इनके बाकी साथियों और बाकी सामान बरामद करने का प्रयास करेगी।

Exit mobile version