Site icon Dainik Savera Times

CIA टोहाना को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित युवक गिरफ्तार

टोहाना: पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, आई.पी.एस. के दिशा निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत मेडिकल नशे की तस्करी करने वालों की धरपकड़ करते हुए जिला की सी.आई.ए. टोहाना पुलिस ने टोहाना क्षेत्र से एक युवक को भारी मात्र में नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवक की पहचान सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी सुरेंद्र सिंह का साथी मनदीप दो दिन पहले नशीली गोलियों सहित पकड़ा गया था। इसके बाद सुरेन्द्र गांव में स्टॉक की गई अन्य नशीली गोलियों को छिपाने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने उसे रास्ते में ही धर दबोचा।सी.आई.ए. टोहाना प्रभारी अशोक कुमार जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए पुलिस की टीम एस.आई. अशोक कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर गश्त के दौरान गांव ललौदा के बस स्टैण्ड पर मौजूद थी।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सुरेंद्र सिंह व मनदीप निवासी ललौदा नशीली गोलियां बेचने का काम करते हैं। 13 सितंबर को मनदीप को पुलिस ने नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया था। सुरेन्द्र सिंह और मनदीप ने नशीली गोलियां स्टॉक करके गांव में कहीं छिपा रखी थी। मनदीप के पकड़े जाने के बाद सुरेंद्र सिंह को नशीली गोलियां पकड़े जाने का डर था। इस पर सुरेन्द्र एक प्लास्टिक कट्टे में यह नशीली गोलियां भरकर छिपाने के लिए ललौदा से गांव सनियाना की तरफ पैदल जा रहा है। पुलिस कर्मचारियों ने युवक को शक के आधार पर काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी तो प्लास्टिक कट्टे में कुल 37 डिब्बों में 18500 नशीली गोलियां, 3 डिब्बों से 1500 नशीली गोलियां व 4 डिब्बों से कुल 2400 नशीली गोलियां बरामद हुई। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version