Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : पूर्ण आस्था से की ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा

Circumambulation of Brahma Sarovar

Circumambulation of Brahma Sarovar

कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा की। सर्वेश्वर महादेव मंदिर के सामने से शुरू परिक्रमा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। Circumambulation of Brahma Sarovar

भव्य रूप से सजाया पालकी को 

ठाकुर जी की पालकी को भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की पालिका को हाथों से खींचकर परिक्रमा की। भजन रसिकों की ओर से राधा और कृष्ण भाव के भजनों से सरोवर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सुनील वत्स, राजेंद्र चोपड़ा, पवन गुंबर द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। परिक्रमा के समापन पर ठाकुर जी की आरती उतारी गई।

19 को मनाएंगे अक्षय तृतीया

गीता ज्ञान संस्थानम् के व्यवस्थापक राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि 19 अप्रैल रविवार को गीता ज्ञान संस्थानम् स्थित श्री कृपा बिहारी जी के मंदिर में सांय 6 बजे से 8 बजे तक भजन संध्या आयोजित की जाएगी। कृपा बिहारी जी के चरण दर्शन होंगें। इस अवसर पर प्रमुख भजन रसिक ठाकुर जी का गुणगान करेंगें और इसके पश्चात भंडारा प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

इन भक्तों ने लिया परिक्रमा में भाग

इस अवसर पर जीओ गीता के जिला प्रधान प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल, श्री कृष्ण कृपा गोशाला के प्रधान सुनील वत्स, गीता ज्ञान संस्थानम् के व्यवस्थापक राजेंद्र चोपड़ा, गीता ज्ञान संस्थानम् के मीडिया प्रभारी रामपाल शर्मा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य एमके मौदगिल, नवीन भारद्वाज, धर्मपाल शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेंद्र हम्बीरिया, दीपक आहुजा, तरूण धमीजा, डा. राजीव अत्री, नवीन भारद्वाज, कृष्ण लाल पुुंडरी सहित संस्थानम् में चलाए जा रहे गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने श्रद्धा भाव से परिक्रमा में भाग लिया। Circumambulation of Brahma Sarovar

Also Read : अब घरौंडा के हर गांव में बनेगी लाइब्रेरी

Also Read : दिल्ली से करनाल मेट्रो कॉरिडोर : सफर होगा आसान

Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

Exit mobile version