Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

8वीं कक्षा की छात्र ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

July 6, 2025

8वीं कक्षा की छात्र ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

यमुनानगर: शहर की आजाद नगर गली नंबर 10 में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्र ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां शाम को जब काम से घर लौटी तो उसे बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली मगर उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बाद में पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार आजाद नगर कॉलोनी निवासी हरविंद्र कौर ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से वह अपनी 13 वर्षीय लडकी तानिया के साथ घर पर रहती है। उसकी लडकी आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

वह फैक्ट्री में काम करके घर का गुजारा चलाती है। शुक्रवार को वह प्रतिदिन की तरह फैक्ट्री में गई थी। घर पर उसकी लडकी तानिया थी। शाम को जब वह फैक्ट्री से छुट्टी कर घर पहुंची तो जैसे ही उसने घर का गेट खोला तो गेट अंदर से बंद था। उसने आस पास के पडोसियों को बुलाया और जैसे तैसे दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो उसकी बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लागों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र को नीचे उतारा और उसे ट्रामा सैंटर ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घर में तलाशी ली मगर वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जिससे पता चल सके की छात्र ने खुदकुशी क्यों की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी देखें :- ‘ईरान पर आज होगा अब तक का सबसे शक्तिशाली अटैक’, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें