Site icon Dainik Savera Times

कक्षा 9 वीं के छात्र की गोली मार कर हत्या, पेट में 2 गोली मार आरोपी फरार, सहपाठी ही हत्यारा

हिसार में गुरुवार की सुबह नाबालिग की गोली मार कर हत्या कर दी गई। नाबालिग कक्षा 9वीं का छात्र है। जिसे स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास घायल अवस्था में पड़ा देखा और फिर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में छात्र को मृत घोषित कर दिया गया।

छात्र की पहचान मस्तनाथ कॉलोनी निवासी दीक्षित के रूप में हुई है। दीक्षित RPS विद्यालय के 9 वीं कक्षा का छात्र था। सुबह साढ़े 7 बजे दीक्षित स्कूटी पर सवार हो दूध लेने गया था। जिसके बाद वह वापस ही नहीं लौटा।

मामला सात रोड कैंट का है, जहां झाड़ियों के पास से गोली चलने की आवाज आने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो एक लड़के को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया। मृतक के पिता सेना से रिटायर्ड है, और वर्तमान के बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत है।

दीक्षित के उसके सहपाठी ने फोन कर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों के पीछे बुलाया, जैसे ही दीक्षित मौके पर पहुंचा। आरोपी ने मृतक पर हमला बोल दिया। दीक्षित के पेट में 2 गोली लगने से वह घायल हो जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से भाग निकला।

पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल बरामद किए है। सूचना के अनुसार मृतक को सहपाठी द्वारा फोन किया गया था। जिसके बाद दिखाई झाड़ियों के पास गया था। हालांकि इलाके की सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। आरोपी की तलाश जारी है।

Exit mobile version