Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर झिरका के शहरी क्षेत्र व 80 गांवों में दिया जाएगा स्वच्छ पीने का पानी

October 16, 2023

फिरोजपुर झिरका के शहरी क्षेत्र व 80 गांवों में दिया जाएगा स्वच्छ पीने का पानी

 

पलवल: हरियाणा के सहकारिता तथा जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने सोमवार को जिला पलवल के गांव सुल्तानपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा द्वारा फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाके के लिए अतिरिक्त रैनीवैल आधारित पेयजल परियोजना की आधारशिला रखी। इस मौके पर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा कि इस परियोजना पर करीब साढे 23 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका शहर व करीब 80 गांवों में पीने के पानी की किल्लत दूर होगी। इस परियोजना से लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। मंत्री ने कहा कि विकास की दृष्टि से पलवल जिला अधिक विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।

डा. बनवारी लाल ने पलवल में रैनीवैल स्कीम के तहत पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। अब 70 एलपीसीडी पर मौजूदा स्रोत और मौजूदा बुनियादी ढांचे के पूरक के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 70 एलपीसीडी और शहरी क्षेत्र में 135 एलपीसीडी पर सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने हेतु सरकार द्वारा हाल ही में अतिरिक्त रैनीवेल स्रोत विकास कार्य को मंजूरी दी गई है। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण भी किया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें